फिनलैंड के साथ साझेदारी के माध्यम से ट्रेन-द-ट्रेनर मॉडल पंजाब की 'शिक्षा क्रांति' को अगले स्तर पर ले जाएगा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार और टुर्कू यूनिवर्सिटी के सहयोग से शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. 'ट्रेन-द-ट्रेनर्स' मॉडल के तहत शिक्षकों को आधुनिक, आनंदमय और प्रैक्टिकल शिक्षा तकनीकों की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे छात्रों की भागीदारी और सीखने का स्तर बेहतर हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Punjab CM Bhagwant Mann
भगवंत सिंह मान.
google news

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार और फिनलैंड की टुर्कू यूनिवर्सिटी के बीच सहयोग से पंजाब के क्लासरूम में प्रत्यक्ष बदलाव दिखने लगे हैं, जिसने शिक्षण प्रथाओं को अधिक आनंदमय और व्यावहारिक बना दिया है और विद्यार्थियों के लिए सीखने का माहौल अधिक प्रभावशाली बन रहा है.