फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी
पंजाब के फरीदकोट जिले में Bhagwant Mann सरकार के नशा विरोधी अभियान का असर दिखने लगा है। जिले में अपराध में 37% गिरावट और लूट मामलों में 97% रिकवरी दर्ज की गई है। SSP Pragya Jain के नेतृत्व में ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ और ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता मिली है।
ADVERTISEMENT

फाइल फोटो: भगवंत मान.
भगवंत मान सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत फरीदकोट जिला एक मजबूत उदाहरण बनकर सामने आया है। जिले में कुल अपराध में 37% की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी दर हासिल हुई है। यह "युद्ध नशेयां विरुद्ध" और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लगातार चल रही कार्रवाई का परिणाम है।