भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी
पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य सरकार ने ‘पुरस्कार नीति’ लागू की है, जिसके तहत गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों की सूचना देने वालों को 2 लाख रुपये से अधिक तक इनाम दिया जाएगा. सरकार ने 28 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची भी जारी की है और एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 9394693946 जारी किया है.
ADVERTISEMENT

Punjab CM Bhagwant Mann
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने एक अहम और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ‘पुरस्कार नीति’ लागू की है. इस नीति के तहत पंजाब पुलिस को राज्य में वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों तथा उनके नेटवर्क के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्तियों को इनाम देने का अधिकार प्रदान किया गया है. इस संबंध में राज्य सरकार ने 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची भी जारी की है.