भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन
Bhagwant Mann सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत सेवाकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आरक्षण नीति की रूपरेखा तैयार करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय समिति गठित की है.
ADVERTISEMENT

सीएम भगवंत मान ने सेवानिवृत्त अग्निवरों के लिए उठाया बड़ा कदम.
अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीर के रूप में अपना सेवाकाल पूरा करने वाले युवाओं के पुनर्वास के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए पंजाब सरकार ने अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति तैयार करने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिविल एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है, जो सरकारी सेवाओं में अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ देने के लिए रूपरेखा तैयार करेगी.