पंजाब सरकार का स्कूल ऑफ एमिनेंस: शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल

पंजाब के प्रतिष्ठित विद्यालयों (Schools of Eminence) में प्रवेश की प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा योग्य छात्रों तक पहुंचे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पंजाब के सभी 23 जिलों में 118 प्रतिष्ठित स्कूल स्थापित किए गए हैं.

point

जिससे 20,000 से अधिक छात्रों को हो रहा है लाभ.

पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी पहल, "स्कूल्स ऑफ एमिनेंस," सरकारी शिक्षा प्रणाली को उत्कृष्टता के केंद्रों में बदलने का लक्ष्य रखती है. इसका उद्देश्य कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को समग्र शिक्षा प्रदान करना है. इन स्कूलों में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और ऐसा पाठ्यक्रम है जो छात्रों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करता है. आधुनिक शैक्षणिक पद्धतियों, औद्योगिक दौरों और आईआईटी, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के माध्यम से यह पहल छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का प्रयास करती है.