Punjab News : भगवंत मान सरकार ने ठेकेदारी व्यवस्था खत्म कर लिया ऐतिहासिक फैसला लिया, 65,000 से अधिक कर्मचारी होंगे रेग्युलर
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने ठेकेदारी रोजगार प्रणाली खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कैबिनेट ने 65,000 से अधिक कॉन्ट्रैक्ट, आउटसोर्स और अस्थायी कर्मचारियों को रेगुलर करने का रास्ता साफ करने वाले बिलों और अध्यादेशों को मंजूरी दे दी है.
ADVERTISEMENT

फाइल फोटो: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान.
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज कर्मचारियों के हक में पंजाब के इतिहास के अब तक के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक लेते हुए दशकों पुरानी ठेकेदारी रोजगार प्रणाली को समाप्त करने और सरकारी विभागों में 65,000 से अधिक कामगारों को रेगुलर करने का रास्ता प्रशस्त करने के लिए रूपरेखा को मंजूरी दे दी है.