हरभजन सिंह की कोठी के बाहर से हटाई गई सुरक्षा, पार्टी बदलने की चर्चाओं के बीच एक्शन मोड में मान सरकार!
पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है. उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं और राघव चड्ढा के 'आप' में टूट वाले बयान के बाद यह कार्रवाई हुई है.
ADVERTISEMENT

Harbhajan Singh
पंजाब की सियासत में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है. आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर जारी खींचतान के बीच भगवंत मान सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है. सरकार के इस कदम को सीधे तौर पर हरभजन सिंह की पार्टी से बढ़ती दूरियों और उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा है.