पंजाब निवेश का नया 'पावरहाउस': दुनिया भर की नामी कंपनियां कतार में - CM मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बेंगलुरु में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर पंजाब को निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य बताया. उन्होंने कहा कि राज्य में ₹1.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिससे 4.7 लाख से अधिक रोजगार मिलेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बैठकें करते हुए राज्य को दुनिया के सबसे बेहतरीन निवेश स्थलों में से एक बताया. उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने पंजाब को अपार संभावनाओं की भूमि बताते हुए नामी कंपनियों को राज्य में निवेश करने का निमंत्रण दिया. उन्होंने कहा कि देश के तेजी से उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में पंजाब में निवेश करके उद्यमियों को बड़े स्तर पर लाभ होगा. भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भावना का माहौल है, जो राज्य के सर्वांगीण विकास और खुशहाली की मजबूत नींव है.