व्यापक औद्योगिक निवेश ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और शासन में हुए सुधारों पर मुहर लगाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Bhagwant Mann ने 'शानदार चार साल' रिपोर्ट कार्ड में कानून-व्यवस्था सुधार का दावा किया. Aam Aadmi Party सरकार ने 95 हजार से ज्यादा नशा तस्करों की गिरफ्तारी, करोड़ों की संपत्ति जब्ती और एंटी-ड्रोन सिस्टम जैसे कदमों को बड़ी उपलब्धि बताया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘शानदार चार साल, भगवंत मान के साथ’ श्रृंखला के तहत आप सरकार के अधीन कानून-व्यवस्था पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इसका उद्देश्य जनता के सामने चार वर्षों के शासन का स्पष्ट और क्षेत्रवार लेखा-जोखा प्रस्तुत करना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था में सुधार अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है, जो नशों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, संगठित अपराध पर निरंतर कार्रवाई, पुलिस सुधारों और निवेशकों के बढ़ते भरोसे से संभव हुआ है.