पंजाब की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार दे रही 1500 रुपए, जानिए किसे और कब मिलेंगे ये पैसे?
Punjab Government scheme:पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने की घोषणा की है, जिसमें सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे. जानिए किसे मिलेगा योजना का लाभ, पात्रता क्या है और आवेदन कैसे किया जा सकेगा.
ADVERTISEMENT

Punjab women scheme 1500 rupees
महिला वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकारें अक्सर नई-नई स्कीमें लाती रहती है. इसी कड़ी में रविवार 8 मार्च को पंजाब सरकार ने भी बजट सत्र के दौरान 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' का ऐलान किया है. इस योजना के तहत सामान्य वर्ग(जनरल कैटेगरी) की महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह और अनुसूचित जाति(SC) वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे. लेकिन अब सवाल आता है कि क्या यह राशि सबको मिलेगी या फिर सरकार ने इसके लिए भी कोई पात्रता रखी है? साथ ही योजना की राशि पाने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और कब मिलेंगे ये पैसे? विस्तार से जानिए इन्हीं सभी सवालों के जवाब.