पंजाब के सरकारी स्कूलों में इतिहास रचा, 23 लाख अभिभावक मेगा PTM में पहुंचे, शिक्षा मॉडल बना मिसाल
पंजाब में सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने की दिशा में बड़ा कदम सामने आया है. स्कूल शिक्षा विभाग की चौथी मेगा अभिभावक–शिक्षक बैठक में 23.30 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि शिक्षा में अभिभावकों की साझेदारी से बच्चों का भविष्य संवारा जा सकता है.
ADVERTISEMENT

बच्चों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित चौथी मेगा अभिभावक–शिक्षक बैठक को व्यापक समर्थन मिला, जिसमें 23.30 लाख से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया. पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने राज्य-स्तरीय कार्यक्रम के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बालिकाएं), श्री आनंदपुर साहिब में पीटीएम कार्यक्रम की अध्यक्षता की. वहीं ‘आप’ पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने जिला होशियारपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पददी सूरा सिंह में मेगा पीटीएम में शिरकत की. इसके अतिरिक्त बैठक के संबंध में विधायकों, स्कूल शिक्षा सचिव अनिंदिता मित्रा, एस.सी.ई.आर.टी. की निदेशक किरण शर्मा, उपायुक्तों तथा शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने 7500 से अधिक स्कूलों का दौरा किया.