पंजाब के 48 शहरी निकायों के नतीजों में AAP को मिली 34 सीटें, भाजपा गठजोड़ को जनता ने पूरी तरह से नकारा- अनुराग ढांढा
पंजाब नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज कर 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल बदल दिया है. मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में AAP ने 1441 वार्डों में 670 सीटें जीतकर सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभरते हुए कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को बड़ा झटका दिया. भाजपा के 1142 उम्मीदवारों की जमानत जब्त होना सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.
ADVERTISEMENT

अनुराग ढांढा.
पंजाब में नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों पर लोगों ने भरोसे की मजबूत मुहर लगाई है. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस राजनीतिक सेमीफाइनल में आम आदमी पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने पंजाब की राजनीति का पूरा समीकरण बदल दिया है.