अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) को हरी झंडी दिखाई. डायल-112 सेवा के तहत अब 6 मिनट में पुलिस सहायता, नशा तस्करों पर सख्ती का ऐलान.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मुख्यमंत्री भगवंत मान.
google news

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य भर में जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए संगरूर में 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन (ईआरवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अब अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित देशों की तर्ज पर महज़ छह मिनट में पुलिस सहायता उपलब्ध कराएगी।