'गैंगस्टरां ते वार' की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं

पंजाब पुलिस के 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान ने राज्य में संगठित अपराध की कमर तोड़ दी है. आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन महीनों में गैंगस्टर से जुड़ी हत्याओं में 100% और फायरिंग की घटनाओं में 69% की भारी कमी आई है. डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में जारी इस अभियान और एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन (93946-93946) के असर पर पढ़ें यह विशेष रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Bhagwant Mann Investors Summit
Bhagwant Mann Investors Summit
google news

पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन 'गैंगस्टरां ते वार' की सफलता केवल अपराधियों की गिरफ्तारी और नशे की बरामदगी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस अभियान ने गैंगस्टर नेटवर्क की जड़ों पर प्रहार किया है, जिससे पूरे राज्य में अपराध दर में महत्वपूर्ण कमी आई है.