गैंगस्टरां ते वार तेज, पंजाब पुलिस का 72 घंटे का मेगा ऑपरेशन, 3260 व्यक्तियों की गिरफ्तारी
Punjab Police Operation Prahar 2: पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 72 घंटे के 'ऑपरेशन प्रहार-2' के तहत 8278 ठिकानों पर छापेमारी कर 3260 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर चलाई जा रही ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम का हिस्सा है. जानिए ऑपरेशन की पूरी डिटेल.
ADVERTISEMENT

DGP Gaurav Yadav
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम के हिस्से के रूप में शुरू किए गए 'ऑपरेशन प्रहार-2' के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने पिछले 72 घंटों में वांछित अपराधियों से संबंधित 8278 ठिकानों पर छापेमारी की. उल्लेखनीय है कि चल रही 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम में और तेजी लाते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को वांछित अपराधियों को पकड़ने पर केंद्रित 72 घंटे का 'ऑपरेशन प्रहार-2' शुरू किया था. पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई की अगुवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से विभिन्न पुलिस जिलों का दौरा किया, जिसमें 12,000 कर्मचारियों वाली 2,000 से अधिक पुलिस टीमें शामिल थीं.