अपराध के प्रति कड़ा रुख, भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ पंजाब के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिसकर्मी

Bhagwant Mann के नेतृत्व में पंजाब सरकार के गैंगस्टर-मुक्त अभियान को महिला पुलिस अधिकारी नई ताकत दे रही हैं. 'गैंग्स्ट्रां ते वार' और 'ऑपरेशन प्रहार' जैसे अभियानों में उनकी भूमिका निर्णायक बन गई है, जिससे पंजाब पुलिस देश के सबसे प्रगतिशील पुलिस बलों में शामिल हो रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीकात्मक इमेज: AI
google news

पंजाब पुलिस की महिला अधिकारी महत्त्वपूर्ण ऑपरेशनों का नेतृत्व करते हुए , भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के अपराध और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब के निरंतर प्रयासों को मजबूती प्रदान कर रही हैं व आधुनिक पुलिसिंग की अग्रिम पंक्ति में एक निर्णायक शक्ति के रूप में उभर रही हैं. गैंगस्टर विरोधी अभियानों की निगरानी से लेकर समुदाय-केंद्रित पहलों को आगे बढ़ाने तक, ये अधिकारी न केवल आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त कर रही हैं, बल्कि पुलिस बल में नेतृत्व की अपनी नई परिभाषा भी गढ़ रही हैं.