मोहाली में अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करने की संभावना तलाशने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पहल
पंजाब को सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने NXP सेमीकंडक्टर्स को मोहाली में R&D सेंटर स्थापित करने का न्योता दिया. जानिए निवेश और टेक्नोलॉजी प्लान की पूरी डिटेल.
ADVERTISEMENT

पंजाब को वैश्विक सेमीकंडक्टर और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स पारिस्थितिकी तंत्र के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऑटोमोटिव और सुरक्षित कनेक्टिविटी सेमीकंडक्टर समाधानों के क्षेत्र में वैश्विक नेता और बहुआयामी प्रौद्योगिकी अग्रणी कंपनी एन.एक्स.पी. सेमीकंडक्टर्स को मोहाली में एक अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) केंद्र स्थापित करने की संभावना तलाशने के लिए आमंत्रित किया है.