पंजाब का नशों विरूद्ध युद्ध: मान सरकार के अधीन कार्रवाई तेज, एनडीपीएस मामलों में 40% वृद्धि, जब्तियों में बड़ा उछाल

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के बड़े नतीजे सामने आए हैं. 2022–2026 के बीच NDPS मामलों, गिरफ्तारियों और ड्रग्स जब्ती में भारी बढ़ोतरी हुई है, जबकि सजा दर 89% तक पहुंच गई है. गौरव यादव ने इसे इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई का परिणाम बताया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मुख्यमंत्री भगवंत मान.
google news

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के प्रभावी, तेज और ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं. ताजा आंकड़े दर्शाते हैं कि नशों के खिलाफ कार्रवाई में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, नशा तस्करी नेटवर्क को बड़े स्तर पर कमजोर किया गया है और दोषियों के खिलाफ सजा दर में भी महत्वपूर्ण सुधार दर्ज किया गया है.