Puri Jagannath Rath Yatra: रथयात्रा में भारी भीड़ के कारण मची अफरातफरी, धक्का-मुक्की में करीब 100 श्रद्धालु घायल, एक की मौत
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बड़ा डांडा पर भारी भीड़ के चलते मची अफरातफरी. धक्का-मुक्की में करीब 100 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर. ODRAF और पुलिस ने संभाला मोर्चा.
ADVERTISEMENT

पुरी जगन्नथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात.
ओडिशा के पुरी में चल रही विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. पवित्र 'बड़ा डांडा' (ग्रैंड रोड) पर महाप्रभु के दर्शन और रथ खींचने के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ जैसे हालात बन गए. इस हादसे में करीब 100 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है, जिनमें से एक भक्त की हालत काफी नाजुक हो गई थी जिसने अस्पताल जाकर दम तोड़ दिया.
