World Exclusive: 20 साल बाद भारतीय टीवी पर पुतिन का धमाकेदार इंटरव्यू, आज रात 9 बजे सिर्फ आजतक पर

Putin Aajtak exclusive interview: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत आने से पहले आजतक को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है. कैथरीन हॉल में रिकॉर्ड इस बातचीत में उन्होंने मोदी से होने वाली मुलाकात, रूस-भारत रिश्तों, यूक्रेन युद्ध और वैश्विक समीकरणों पर खुलकर बात की है.

ADVERTISEMENT

Putin Aajtak exclusive interview
Putin Aajtak exclusive interview
google news

Putin Aajtak exclusive interview: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दो दशकों में पहली बार किसी भारतीय टेलीविजन नेटवर्क इंडिया टुडे/आजतक को विशेष इंटरव्यू दिया है. भारत के दो दिवसीय अहम दौरे पर रवाना होने से कुछ घंटे पहले क्रेमलिन के ऐतिहासिक एकातेरिना (कैथरीन) हॉल में राष्ट्रपति पुतिन ने इंडिया टुडे ग्रुप को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है. यह इंटरव्यू आज, गुरुवार रात 9 बजे इंडिया टुडे और आजतक पर प्रसारित (On Air) होगा.