Roadies के सेट पर क्या सच में 'CJP' के फाउंडर को दी गई थी गाली? वायरल वीडियो के बाद शो के जज रघु ने खुद बता दिया सबकुछ

सोशल मीडिया पर MTV रोडिज का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि उस क्लिप में दिखने वाला शख्स कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके है. हालांकि खुद इस शो के जज ने जो बताया वो जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

ADVERTISEMENT

रघु- अभिजीत दीपके
रघु- अभिजीत दीपके
google news

अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो पिछले कुछ दिनों से 'MTV रोडीज' का एक पुराना ऑडिशन वीडियो आपकी फीड पर जरूर तैर रहा होगा. इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर एक गजब की थ्योरी चल रही थी. दावा किया जा रहा था कि गुस्से के लिए मशहूर रोडीज के पूर्व जज रघु राम जिस लड़के पर आगबबूला हो रहे हैं और जिसे धक्के मारकर बाहर निकाल रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' के कर्ता-धर्ता अभिजीत दीपके हैं. इस वायरल क्लिप में रघु राम हमेशा की तरह अपने तीखे तेवरों में एक कंटेस्टेंट से कहते दिख रहे हैं— "आज के बाद मुझे अपनी जिंदगी में कभी नजर मत आना!" वहीं सामने खड़ा लड़का मिन्नतें करते हुए पूछ रहा है- "सर, मेरी गलती तो बताइए."