'दावे विश्वगुरु के, पर एक परीक्षा साफ नहीं', नीट-CUET विवाद पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर सीधा वार

नीट और सीयूईटी जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार एक भी परीक्षा ईमानदारी से नहीं करा पा रही है. वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी के आरोपों को बचकाना, गैर-जिम्मेदाराना और सनसनी फैलाने वाला बताया है.

ADVERTISEMENT

rahul gandhi
rahul gandhi
google news

देश में परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों को लेकर सियासत पूरी तरह गरमा गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट (NEET) और सीयूईटी (CUET) जैसी बड़ी परीक्षाओं के विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है.