सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के राहुल गांधी, पुलिस पर लगाया तानाशाही का आरोप

Rahul Gandhi on CJP Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक मामले में अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरन हटाए जाने पर केंद्र सरकार की तीखी आलोचना करते हुए इसे तानाशाही रवैया बताया है.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी ने CJP प्रोटेस्ट पर दिया बयान
राहुल गांधी ने CJP प्रोटेस्ट पर दिया बयान
Google CTA

नीट (NEET-UG) पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे मशहूर पर्यावरणविद् और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा धरना स्थल से हटाए जाने के बाद सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के मूल सिद्धांत ही "झूठ और हिंसा" हैं.