राहुल गांधी का BJP पर बड़ा हमला, बोले- परिसीमन तमिलनाडु की ताकत छीनने की साजिश, 'एट्टप्पन' का किया जिक्र

Rahul Gandhi Statement on Delimitation: तमिलनाडु के महाबलीपुरम में कांग्रेस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने परिसीमन को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया तमिलनाडु की राजनीतिक ताकत कम करने की साजिश है और 'एट्टप्पन' का जिक्र करते हुए इसका समर्थन करने वालों पर भी निशाना साधा.

ADVERTISEMENT

परिसीमन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान (File Photo)
परिसीमन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान (File Photo)
Google CTA

Rahul Gandhi on Delimitation: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर परिसीमन प्रक्रिया को लेकर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने तमिलनाडु के महाबलीपुरम में जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्षों के लिए आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान यह बात कही. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित परिसीमन का मुख्य उद्देश्य तमिलनाडु की राजनीतिक ताकत और संसद में उसकी आवाज को दबाना है.