पुणे के बाद अब नागपुर में गूंजेगी छात्रों की आवाज! महाराष्ट्र में एक्टिव हुए राहुल गांधी, जल्द करेंगे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम
राहुल गांधी पुणे के बाद अब नागपुर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं, जिसकी पुष्टि कांग्रेस नेता विजय वडेटीवार ने की है. अलग-अलग राज्यों में 4 कार्यक्रम करने के बाद पुणे के तुरंत बाद नागपुर को चुनना महाराष्ट्र की राजनीति में राहुल गांधी के बढ़ते फोकस को दर्शाता है.
ADVERTISEMENT

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देश के युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम चला रहे हैं इस कड़ी में राहुल गांधी एक बार फिर महाराष्ट्र का रुख करने की तैयारी में हैं. पुणे में सफल आयोजन के बाद अब उनका अगला 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम नागपुर में होने जा रहा है.
