गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की फोटो शेयर कर पूछा सवाल, तो CJP के सौरव दास ने दी तीखी प्रतिक्रिया! जानिए पूरा मामला
Rahul Gandhi viral photo: राहुल गांधी की एक निजी तस्वीर को लेकर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के सवाल पर सियासी विवाद शुरू हो गया. गिरिराज सिंह ने X पर फोटो शेयर कर राहुल गांधी से तस्वीर की जगह और साथ मौजूद लोगों के बारे में सवाल पूछा, जिस पर CJP प्रवक्ता सौरव दास ने तीखी प्रतिक्रिया दी. जानिए क्या है राहुल गांधी की वायरल तस्वीर की पूरी कहानी और विवाद की असली वजह.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi viral picture controversy
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक निजी (प्राइवेट) तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. यह तस्वीर किसी रैली, जनसभा या राजनीतिक बैठक की नहीं, बल्कि उनके निजी दौरे की है. इस तस्वीर को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह द्वारा किए गए एक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है. राहुल गांधी के पक्ष में कई नेताओं और हस्तियों ने मोर्चा संभाल लिया है, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास की प्रतिक्रिया सबसे ज्यादा चर्चा में है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
