Charchit Chehra: राहुल गांधी के गले लगाते संदीप दीक्षित के साथ ये कांड हो गया, जानें कौन हैं ये जिनके 'मजाक' पर हो रही इतनी हाय-हाय?
राहुल गांधी द्वारा विदेश नीति पर तंज कसने के दौरान संदीप दीक्षित को गले लगाने पर, उन्होंने 'मेलोनी' को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी कर दी. इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और महिला प्रधानमंत्री के अपमान का आरोप लगाया.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी
दिल्ली के मावलंकर हॉल में रचनात्मक कांग्रेस के सम्मेलन के मंच पर राहुल गांधी और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के बीच हुए एक एक्ट ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है. मोदी सरकार की विदेश नीति पर तंज कसने के लिए राहुल गांधी ने जैसे ही मंच पर संदीप दीक्षित को गले लगाया, वैसे ही संदीप दीक्षित ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे खुद राहुल गांधी भी एक पल के लिए सकपका गए. संदीप दीक्षित ने बोलते हुए राहुल को रोककर कह दिया कि मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था? राहुल गांधी समझ गए तो जो हुआ उसमें सब ठीक नहीं हुआ. उन्होंने मुस्कुराकर इतना ही कहा कि मैं अभी उस स्टेज तक नहीं पहुंचा हूं.
