SC ने रद्द किया सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस, जानें कैसे मामला पलटा राहुल गांधी के पक्ष में?

सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी प्रक्रिया की खामी और राज्य सरकार की मंजूरी न होने के आधार पर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज सावरकर टिप्पणी मामले और लखनऊ कोर्ट के समन को पूरी तरह रद्द कर दिया है. हालांकि, अदालत ने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति जिम्मेदारी से बयानबाजी करने की सख्त हिदायत भी दी है.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी
राहुल गांधी
Google CTA

राजनीति में जब बयानों के तीर जब भी चलते हैं, तो वो अक्सर अदालतों की चौखट तक पहुंच जाते हैं. और जब बयान राहुल गांधी के हों तो उनके मुकदमों की एक लंबी फेहरिस्त खड़ी दिखाई देती है. मानहानि से लेकर हेट स्पीच तक... राहुल गांधी के खिलाफ देश की अलग-अलग अदालतों में करीब एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. अकेले मानहानि और बयानों से जुड़े कम से कम 3 बड़े और हाई-प्रोफाइल मामले सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक पहुंच चुके हैं. मोदी सरनेम' वाला सबसे चर्चित मामला शामिल है, जिसने एक वक्त पर राहुल गांधी की सांसदी तक छीन ली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाकर उन्हें राहत दी.