राहुल गांधी से मुलाकात के बाद क्या बोले अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग? जानें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद के इस्तीफे पर क्या दिया बड़ा बयान
Punjab Congress News: राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया. वड़िंग ने कहा कि उन्होंने करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल के अनुभव, पंजाब की राजनीतिक स्थिति और पार्टी की चुनौतियों पर राहुल गांधी से चर्चा की. जानिए मुलाकात के बाद राजा वड़िंग ने क्या कहा और इस्तीफे पर उनका क्या बयान रहा.
ADVERTISEMENT

Raja Warring Rahul Gandhi Meeting(File Photo)
कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों के बीच पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं, क्योंकि राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को अपना औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया है. मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इस पूरी चर्चा और अपने अगले कदमों को लेकर विस्तार से जानकारी दी है.
