सरहद पर क्यों चला बुलडोजर? भड़के सांसद उमेदराम बेनीवाल, संसद में सरकार से पूछे सीधे सवाल
बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उमेदराम बेनीवाल ने संसद में सीमावर्ती इलाकों में धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर कार्रवाई का मुद्दा उठाया है. उनका आरोप है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर बिना सुनवाई 20-25 धार्मिक स्थल गिरा दिए गए और 50-60 को नोटिस दिए गए हैं. इससे सरहदी इलाकों में डर और तनाव फैल रहा है.
ADVERTISEMENT

Ummedaram Beniwal
राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती जिलों में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान पर बाड़मेर सांसद उमेदराम बेनीवाल ने कड़ा ऐतराज जताया है. लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत नोटिस देते हुए उन्होंने गृह मंत्रालय और सरकार से सवाल किया कि आखिर सीमा पर रहने वाले थारवासियों का क्या कसूर है.
