Rajasthan Weather: 5 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या बढ़ेगी गर्मी, जानिए IMD का पूरा अपडेट
राजस्थान में 5 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश का अनुमान नहीं है. अगले दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर रह सकता है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में मौसम लेने वाला है बड़ा यू-टर्न
राजस्थान में अक्टूबर की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज अभी पूरी तरह नहीं बदला है. प्रदेश में दिन के तापमान में गर्मी बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अक्टूबर को राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना जताई गई है.
