रांची में JPSC-JSSC प्रदर्शन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, बोलीं- 'टियर गैस और लाठियों से नहीं डरे, तो स्याही से क्या डरेंगे'

रांची में JPSC और JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी के खिलाफ विधानसभा घेराव के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई. जानें नेहा बोरा का पूरा भाषण और आंदोलन का बैकग्राउंड.

ADVERTISEMENT

NewsTak
नेहा बोरा पर एक युवक ने फेंकी स्याही.
Google CTA

JPSC-JSSC Protest news : झारखंड में JPSC और JSSC CGL परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र रूप लेता जा रहा है. आंदोलन के 14वें दिन रांची में विधानसभा घेराव और मार्च के दौरान उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक अज्ञात युवक ने स्याही फेंक दी.