Ranchi Student March Live Updates: प्रदर्शनकारियों ने 7 में 6 बैरिकेडिंग पार किए
Jharkhand Student Protest News: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है. 17 दिनों से रांची में धरने पर बैठे छात्रों की सरकार से दूसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही. इसके बाद छात्र नेताओं ने सोमवार को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है.
ADVERTISEMENT

Ranchi Student Protest Live Updates: झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के तहत छात्र विधानसभा का घेराव करने के लिए मार्च कर रहे हैं. विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अन्य मांगों को लेकर जारी इस प्रदर्शन के दौरान छात्र पहली बैरिकेडिंग पार कर दूसरी बैरिकेडिंग तक पहुंच गए हैं. हालांकि, दूसरी बैरिकेडिंग पर पुलिस ने छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया है.
- 12:38 PM • 10 Aug 2026
Jharkhand Student Protest: प्रदर्शनकारियों ने 7 में 6 बैरिकेडिंग टूटे, अब आखिरी बैरिकेड पर छात्रों का जोर
Jharkhand Student Protest Live Updates: रांची में विधानसभा घेराव के लिए मार्च कर रहे छात्र प्रदर्शनकारियों ने अब तक 7 बैरिकेडिंग में से 6 को तोड़ दिया है. अब विधानसभा की सुरक्षा में लगी सातवीं और आखिरी बैरिकेडिंग बाकी है. प्रदर्शनकारी इसे भी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. अगर आखिरी बैरिकेड टूटती है तो छात्र सीधे विधानसभा की ओर बढ़ सकते हैं.
- 12:36 PM • 10 Aug 2026
Ranchi Assembly March: 6 बैरिकेडिंग टूटी, अब आखिरी बैरिकेड पर छात्रों का जोर
Jharkhand Student Protest Live Updates: रांची में विधानसभा घेराव के लिए मार्च कर रहे छात्र प्रदर्शनकारियों ने अब तक 7 बैरिकेडिंग में से 6 को तोड़ दिया है. अब विधानसभा की सुरक्षा में लगी सातवीं और आखिरी बैरिकेडिंग बाकी है. प्रदर्शनकारी इसे भी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. अगर आखिरी बैरिकेड टूटती है तो छात्र सीधे विधानसभा की ओर बढ़ सकते हैं.
- 11:54 AM • 10 Aug 2026
Jharkhand Student Protest Live: देवेंद्र नाथ मेहतो भी विधानसभा घेराव मार्च में शामिल, छात्रों ने कंधे पर उठाया
Jharkhand Student Protest Live Updates: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ मेहतो भी प्रदर्शनकारी छात्रों के विधानसभा घेराव मार्च में शामिल हो गए हैं. उन्हें छात्रों ने अपने कंघे पर उठाया लिया है. देवेंद्र के हाथ में तिरंगा है. आपको बता दें कि देवेंद्र बीते 9 दिनों से मुख्य धरना स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर थे.
- 11:46 AM • 10 Aug 2026
Jharkhand Student Protest Live: निशिकांत दुबे बोले- JPSC मामले में CBI जांच हो, छात्रों के साथ अन्याय हुआ
Jharkhand Student Protest Live Updates: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन में उनकी पार्टी की सहभागिता है और वे छात्रों की मानसिक व शारीरिक तौर पर मदद कर रहे हैं. उन्होंने JPSC मामले में CBI जांच की मांग की. दुबे ने आरोप लगाया कि JPSC के सदस्य JMM और कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड के बच्चों के साथ कांग्रेस, JMM और RJD ने अन्याय किया है.
- 11:15 AM • 10 Aug 2026
Jharkhand Student Protest Live: एंबुलेंस से विधानसभा के लिए रवाना हुए देवेंद्र नाथ मेहतो
Jharkhand Assembly Gherao: देवेंद्र नाथ मेहतो एंबुलेंस से विधानसभा के लिए रवाना हुए. वे अन्य छात्रों के साथ विधानसभा मार्च में शामिल होंगे.
- 11:07 AM • 10 Aug 2026
Jharkhand Student Protest Live Updates: बाबूलाल मरांडी समेत कई BJP नेता हिरासत में लिए गए
Jharkhand Student Protest Live: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास का घेराव किया. इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया है. इनमें प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी शामिल हैं.
- 10:57 AM • 10 Aug 2026
Ranchi Student Protest March Live Updates: विधानसभा की ओर बढ़े छात्र, पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोका
Ranchi Students Assembly March: इस समय प्रदर्शनकारी छात्र रांची में विधानसभा की ओर मार्च कर रहे हैं. पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर रोकने की कोशिश की. इस दौरान कुछ छात्र बैरिकेडिंग पर भी चढ़ गए.

