कुत्तों से था ऐसा लगाव कि खुलवाया अस्पताल और छोड़ दिया था लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, कुछ ऐसे थे 'रतन'

Dog Lover Ratan Tata: रतन टाटा को उनके कुत्ता गोवा ने भी श्रद्धांजलि दी. अब उसका वीडियो वायरल है. गोवा की काफी चर्चा हो रही है. इस स्टोरी में हम आपको गोवा के बारे में और रतन टाटा के कुत्तों के प्रति प्रेम के बारे में बताएंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Ratan Tata: रतन टाटा डॉग लवर थे. ये बात किसी से छुपी नहीं है. रतन टाटा कुत्तों को अपने परिवार का हिस्सा मानते थे. उन्होंने अपने जीवन में कई पेट्स रखे हैं. उन्हीं में से एक कुत्ता रतन टाटा को अंतिम श्रंद्धाजलि देने पहुंचा. हालांकि उनके अंतिम संस्कार के दिन देश की बड़ी से बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. लेकिन एक कुत्ते ने अपनी और सबका ध्यान खींचा. उस कुत्ते का नाम 'गोवा' है. गोवा एक स्ट्रीट डॉग है. बताया जा रहा है कि स्ट्रीट डॉग का नाम खुद रतन टाटा ने गोवा रखा था. ये स्ट्रीट डॉग बॉम्बे हाउस में रहता है.