'राहुल राम..जग्गा हनुमान', रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी को बताया भगवान राम, जग्गा रेड्डी को कहा हनुमान
तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने संगारेड्डी में कांग्रेस नेता जग्गा रेड्डी की जमकर तारीफ की। उन्होंने राहुल गांधी को भगवान राम और जग्गा रेड्डी को उनका हनुमान बताया. रेवंत ने कहा कि जग्गा रेड्डी राहुल के निर्देशों का पालन करते हैं.
ADVERTISEMENT

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस नेता टी. जयप्रकाश रेड्डी यानी जग्गा रेड्डी की तारीफ में बड़ा बयान दिया है. संगारेड्डी में आयोजित एक जनसभा के दौरान उन्होंने राहुल गांधी और जग्गा रेड्डी की तुलना भगवान राम और हनुमान से की.
