Charchit Chehra: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय! जानें कौन हैं उनके होने वाले दामाद सारंग लखानी?

Sarang Lakhani kaun hai: एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. नागपुर के उद्योगपति परिवार से ताल्लुक रखने वाले सारंग लखानी उनके जीवनसाथी होंगे. लो-प्रोफाइल रेवती की शिक्षा, परिवार और सारंग के बिजनेस व बैडमिंटन करियर को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

Sarang Lakhani kaun hai
Sarang Lakhani kaun hai
google news

Supriya Sule daughter marriage: पवार परिवार के लिए इस साल की शुरुआत बैड न्यूज से हुई. अजित पवार की प्लेन क्रैश में अचानक मौत हो गई. एनसीपी पर अपना-अपना दावा ठोकने वाले चाचा भतीजा हमेशा के लिए अलग हो गए. अजित पवार की मौत से परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. अजित पवार के परिवार के लिए खड़े हुए चाचा शरद पवार और कजन सुप्रिया सुले. सुप्रिया सुले, वो जो अपनी बेटी रेवती की शादी की तैयारियां कर रही थीं. अचानक अजित पवार के निधन से उन्हें झटका लगा. परिवार ने अपने आपको किसी तरह से संभाला और अब सुप्रिया सुले की बेटी रेवती (Revati Sule shaadi) की शादी की तैयारियां शुरु हो गई हैं. परिवार से किसी के जाने की कमी तो कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन परिवार में अब एक नए व्यक्ति की एंट्री होने वाली है.