रुपाली चाकणकर के लिए मुसीबत बना अश्लील CD वाला अशोक खरात, जानें वे बाबा के चक्कर कैसे फंसी?

Rupali Chakankar Controversy: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जब महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर की तस्वीरें आरोपी बाबा अशोक खरात के साथ सामने आईं. 58 वीडियो वाले इस केस ने सियासी भूचाल ला दिया है. अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सच्चाई क्या है और जिम्मेदारी किसकी बनती है.

ADVERTISEMENT

Rupali Chakankar Controversy
Rupali Chakankar Controversy
google news

Rupali Chakankar Controversy: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा विवाद छाया हुआ है और इसके केंद्र में हैं रूपाली चाकणकर. रूपाली फिलहाल महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष हैं, लेकिन हालात ऐसे बन गए हैं कि उनके पद पर बने रहने को लेकर सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात के लिए कहीं छाता पकड़े और कहीं पाद्य पूजन करती नजर आ रही हैं. यही अशोक खरात है, जिसके 58 अश्लील वीडियो सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है. अब विपक्षी नेता और महिला संगठन सवाल उठा रहे हैं कि ऐसे आरोपी के साथ महिला आयोग की अध्यक्ष की नजदीकियां कैसे हो सकती हैं. इसी वजह से रूपाली चाकणकर के इस्तीफे की मांग भी तेज हो गई है. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब उनका नाम विवादों में आया हो, लेकिन इस बार मामला ज्यादा बड़ा और गंभीर माना जा रहा है. क्या है पूरा मामला, कौन है रूपाली चाकणकर, जो अजित पवार और सुनेत्रा पवार की हैं बेहद करीबी. बताएंगे विस्तार से चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में तो बने रहें वीडियो के आखिर तक.