होर्मुज स्ट्रेट बंद तो क्या? मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच रूस का भारत को बड़ा ऑफर, तेल और गैस की टेंशन होगी खत्म
मिडिल ईस्ट में युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से दुनिया भर में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं. इस संकट के बीच रूस ने भारत को कच्चे तेल और LNG की सप्लाई बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है.
ADVERTISEMENT

russia offers
दुनिया भर में गहराते ऊर्जा संकट और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच रूस ने एक बार फिर भारत की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है. रूस ने भारत को प्रस्ताव दिया है कि अगर उसे जरूरत है तो वह कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस (LNG) की सप्लाई बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह ऑफर ऐसे समय में आया है जब ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं.