खूबसूरत सास पर आया दामाद का दिल... फिर दोनों ने उठाया ऐसा कदम कि लव स्टोरी की हर तरफ हो रही है चर्चा

Saas Damad Marriage: कहते हैं प्यार रिश्ते नहीं देखता, लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से सामने आई इस कहानी ने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां एक दामाद अपनी ही सास के प्यार में ऐसा पड़ा कि पत्नी को छोड़ कोर्ट मैरिज कर ली. अब दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

सास की खूबसूरती पर हार बैठा दामाद
सास की खूबसूरती पर हार बैठा दामाद
google news

Saas Damad Love Story: कहते हैं प्यार अंधा होता है और जब किसी पर दिल आता है तो इंसान न समाज की परवाह करता है और न ही रिश्तों की दीवारें देखता है. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से सामने आया है. यहां एक दामाद का दिल अपनी ही बेटी की मां यानी अपनी ही सगी सास पर आ गया. सास की खूबसूरती का जादू दामाद पर ऐसा चला कि उसने अपनी पत्नी का साथ छोड़ दिया और सास के साथ ही आगे का जीवन बिताने का फैसला किया. जो अब सोशल मीडिया से लेकर हर चौक-चौराहे पर चर्चा का विषय बन चुका है.