'असफलता ठीक है, चीटिंग नहीं': NEET विवाद और छात्र आंदोलन पर आया सचिन तेंदुलकर का संदेश
नीट विवाद और छात्र आंदोलन के बीच सचिन तेंदुलकर ने साझा किया भावुक संदेश. लिखा- 'असफलता ठीक है, चीटिंग नहीं', पढ़ें पिता की सीख और युवाओं के नाम मास्टर ब्लास्टर का पूरा संदेश.
ADVERTISEMENT

फाइल फोटो: इंडिया टुडे.
देश भर में नीट (NEET) परीक्षा विवाद और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने युवाओं के समर्थन में एक बेहद भावुक और संदेशात्मक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है. अपने स्वर्गीय पिता के संस्कारों का जिक्र करते हुए सचिन ने कहा कि समाज को नतीजों के बजाय मेहनत और ईमानदारी को तवज्जो देनी चाहिए.
