सलमान खान को मिली नई धमकी- '5 करोड़ दो वरना बाबा सिद्दीकी से भी होगा बुरा हाल'
New threat to Salman Khan: सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिले मैसेज में लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करने के लिए सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है.
ADVERTISEMENT

New threat to Salman Khan:
New threat to Salman Khan: देश भर में इस समय लॉरेंस बिश्नोई की खूब चर्चा है. बिश्नोई गैंग की चर्चा की वजह बनी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की मौत. पिछले दिनों बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या हो गई जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली. बिश्नोई गैंग के निशाने पर सालों से सलमान खान है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की वजह उनकी सलमान खान से नजदीकी की बात कही जा रही है. गैंग ने अब सलमान खान को लेकर नई धमकी जारी की है. इसी गिरोह के एक कथित सदस्य ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धमकी भरा मैसेज भेजा है.