सैम पित्रोदा का CJP को समर्थन, ऐसा क्या कहा कि फिर हुआ विवाद? इतनी चर्चा क्यों?
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल का बचाव करने और धर्म-संस्थाओं पर सवाल उठाने से नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है, जिसने आगामी राज्य विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
ADVERTISEMENT

सैम पित्रोदा
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के अध्यक्ष सैम पित्रोदा एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों के घेरे में आ गए हैं. शिकागो से दिए एक हालिया इंटरव्यू में पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा को नजरअंदाज करने लायक बताया है. इसके अलावा उन्होंने देश में जारी धार्मिक बहसों, संस्थाओं की निष्पक्षता और राम-हनुमान के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी है, जिससे एक बार फिर राजनीतिक पारे के चढ़ने के आसार हैं.
