पूर्व क्रिकेटर के बेटे ने बदल लिया अपना जेंडर, आर्यन से अनाया बनकर सोशल मीडिया पर दिखाया नया लुक

Aryan Bangar ने अपने इस बदलाव की जर्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) और सेक्स चेंज ऑपरेशन से जुड़े 10 महीने के स्ट्रगल को शेयर किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Sanjay Bangar Son Aryan Bangar Story: आर्यन बांगर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर और बल्लेबाज कोच संजय बांगर के बेटे हैं. आर्यन अपने एक फैसले के बाद से काफी चर्चा में हैं. उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया है जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है. आर्यन ने सेक्स चेंज ऑपरेशन कराया है, जिसके बाद वो अनाया बांगर बन गए हैं. आर्यन इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहते हैं. वे अपने पिता की तरह क्रिकेटर बनना चाहते हैं, लेकिन स्पोर्ट्स के एक्सपर्ट्स दावा कर रहे हैं कि अनाया का मैन्स क्रिकेट में करियर लगभग समाप्त हो चुका है. अनाया के इस कदम के बाद वुमेंस क्रिकेट में उनके फ्यूचर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.