'पीठ में छुरा घोंपने वालों को नहीं बख्शेंगे...इस्तीफा दो और जाओ', संजय राउत ने बागी सांसदों दी खुली चुनौती

शिवसेना (UBT) में बगावत की खबरों के बीच संजय राउत ने सांसदों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि सभी सांसदों ने साईं बाबा और मां भवानी की कसमें खाई हैं. अगर फिर भी किसी ने गद्दारी की, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। राउत ने साफ कहा कि जाने वाले इस्तीफा देकर जा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Sanjay Raut Press Conference
Sanjay Raut Press Conference
Google CTA

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बाद अब शिवसेना (UBT) में भी बड़ी बगावत की सुगबुगाहट तेज हो गई है. पार्टी के भीतर टूट की खबरों के बीच शिवसेना (UBT) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मोर्चा संभाल लिया है. दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर एक आपात प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर राउत ने बागी रुख अपनाने वाले सांसदों को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा कि अगर कसम खाने के बाद भी किसी ने पार्टी से गद्दारी की तो उसे अंजाम भुगतना होगा.