सबने देखा फायर बिग्रेड की हाइड्रोलिक लिफ्ट नहीं चली, फिर भी भाजपा विधायक झूठ बोल रहे कि चली थी- सौरभ भारद्वाज

Saurabh Bharadwaj ने पालम अग्निकांड में फायर ब्रिगेड की सीढ़ियां न खुलने का दावा करते हुए Bharatiya Janata Party विधायक कुलदीप सोलंकी पर हंगामा और हमले का आरोप लगाया। Aam Aadmi Party ने इसे सरकार की लापरवाही और अमानवीयता बताया.

ADVERTISEMENT

Saurabh Bhardwaj press conference
फाइल फोटो: सौरभ भारद्वाज.
google news

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि घटना के वक्त फायर ब्रिगेड की सीढ़ियां नहीं खुलीं और यह बात यहां मौजूद सभी लोगों ने देखी है. इसके बावजूद स्थानीय भाजपा विधायक कुलदीप सोलंकी इस बात पर झगड़ा कर रहे हैं और हम पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं. पूरा पालम इलाका यही कह रहा है कि जो फायर ब्रिगेड मौके पर आई थी, उसकी सीढ़ियां खुल ही नहीं पाई थीं. अगर वे सीढ़ियां समय पर खुल जातीं, तो उन लोगों की जान आसानी से बच सकती थी. जब सारे लोग यही सच बोल रहे हैं, तब भी भाजपा विधायक यहां गुंडागर्दी करने पर उतारू हैं और महिलाओं तक के साथ बदसलूकी की जा रही है. हम लोग इस गुंडागर्दी से डरकर भागने वाले नहीं हैं और यहीं डटे हुए हैं. जिसे जो करना है कर ले, हम यहां से पीछे नहीं हटेंगे और यहीं बैठे रहेंगे..