एंटी-गवर्नमेंट नैरेटिव वाले शेखर सुमन क्यों संजय दत्त को बचा रहे, कभी ज्वॉइन तो नहीं की क्यों संजय दत्त कहते रहे खून में कांग्रेस?
बॉलीवुड के 'ग्रेट सरवाइवर' संजय दत्त हाल ही में एक टॉक शो में राजनीतिक तंज कसकर विवादों में घिर गए, जिसके बाद उन्हें अपनी सफाई देनी पड़ी. विवादों, कानूनी मुकदमों और निजी त्रासदियों से भरे जीवन के बावजूद हर बार उठ खड़े होने की उनकी यह अदम्य भावना ही उन्हें सिनेमा का अनूठा किरदार बनाती है.
ADVERTISEMENT

संजय दत
बॉलीवुड का एक ऐसा चमकता सितारा, जिसकी जिंदगी में शोहरत भी चरम पर रही और रुसवाई भी. जो फर्श से उठा, अर्श पर पहुंचा, फिर गुनाहों और कानूनी पचड़ों के ऐसे गर्त में गिरा जहां से लौटना नामुमकिन था, लेकिन वो शख्स हर बार मौत और बर्बादी को मात देकर वापस खड़ा हो गया. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के ग्रेट सरवाइवर संजय दत्त की. संजू बाबा इस बार चर्चित चेहरा बने हैं लेकिन पर्सनल लाइफ, बॉलीवुड करियर या किसी केस-मुकदमे के कारण नहीं. अबकी बार उन्होंने कुछ ऐसा बोला है जिसका निशाना सीधे माना जा रहा है देश की सरकार के ऊपर. इतना कुछ बोले कि सोशल मीडिया संजय दत्त के लिए चेतावनियों से भर गया. आनन-फानन में संजय दत्त रफू करने में जुटे हैं. जितने प्लेटफॉर्म हैं उस पर लिखा बयान हुआ बयान डालकर सफाई दे रहे हैं जिसका भाव माफी से भरा है.
