Shashi Tharoor: शशि थरूर के काफिले पर बीच सड़क हमला, गनमैन के साथ मारपीट, जानें क्या है पूरा सच?

केरल के मल्लपुरम में चुनाव प्रचार के दौरान सांसद शशि थरूर के काफिले पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया और उनके सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की. थरूर सुरक्षित हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

शशि थरूर
शशि थरूर
google news

केरल विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर के काफिले पर देर रात मल्लपुरम में हमला हुआ है. इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था और वीआईपी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. थरूर यूडीएफ (UDF) उम्मीदवार एपी अनिल कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी.