कहना क्या चाहते हैं अखिलेश? SIR से उन्हें फायदा हो रहा है या नुकसान?
SIR यानी Special Intensive Revision को लेकर अखिलेश यादव के बयानों में विरोधाभास है क्या? चुनाव आयोग और संस्थाओं पर उठे सवालों की पूरी पड़ताल.
ADVERTISEMENT

UP SIR draft voter list
भावेष पांडेय: 'विशेष गहन पुनरीक्षण' यानी SIR एक संवैधानिक प्रक्रिया है जिसे देश का चुनाव आयोग अपने तत्वावधान में करवा रहा है. यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में भी जारी है और खूब चर्चा में है. चर्चा में इसलिए क्योंकि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव इस प्रक्रिया पर अपनी सुविधा के मुताबिक बयान देते हैं. शनिवार को उन्होंने इसी मुद्दे पर एक प्रेस कांफ्रेंस की और एक बार फिर सुविधाजनक बातें ही कीं.