बेकरी में हुआ प्यार... सगाई के बाद भी प्रेमी को नहीं भूल पाई, जानिए कौन हैं सिया गोयल, जिसने मंगेतर केतन अग्रवाल को दी दर्दनाक मौत!
Ketan Agrawal Pune Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. जांच में सामने आया है कि करोड़पति कारोबारी परिवार की बेटी सिया गोयल का अपने कथित प्रेमी से गहरा रिश्ता था. बेकरी बिजनेस से शुरू हुई यह कहानी आखिर कैसे हत्या की साजिश तक पहुंची, यही अब सबसे बड़ा सवाल बन गया है.
ADVERTISEMENT

केतन अग्रवाल केस में नया खुलासा
Siya Goyal Kaun Hai: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देशभर में सभी को हैरान कर दिया है. अब मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल को लेकर नए नए खुलासे हो रहे हैं. एक बेहद संपन्न और बड़े कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाली सिया ने अपने ही मंगेतर की मौत की साजिश रचनास हर किसी को हैरान कर रहा है. इस खौफनाक वारदात के सामने आने के बाद से हर जुबान पर बस एक ही सवाल तैर रहा है कि आखिर सिया गोयल कौन हैं और उन्होंने शादी से ठीक पहले इतना बड़ा और जानलेवा कदम क्यों उठाया?