सिया ने बैठकर किया इशारा..प्रेमी चेतन ने पीछे से दिया धक्का! केतन अग्रवाल की मौत की स्क्रिप्ट आई सामने

Ketan Agarwal Conspiracy: लोहागढ़ किले में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे एक बेहद खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है. आरोपी मंगेतर सिया गोयल ने तय जगह पर बैठकर जैसे ही इशारा किया, उसके प्रेमी चेतन ने केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया. पुलिस पूछताछ में इस पूरी प्लानिंग की परतें खुल गई हैं.

ADVERTISEMENT

siya goyal
siya goyal
google news

Ketan Agarwal Conspiracy: लोहागढ़ किले में हुए रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के बाद एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि केतन की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी द्वारा ठंडे दिमाग से रची गई खौफनाक साजिश थी. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने वारदात का जो क्रमवार ब्यौरा दिया है, वह किसी थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा है.